Home राज्य बिहार डीएम साहिला ने गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को शीघ्र...

डीएम साहिला ने गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने का निर्देश

0

बक्सर, 17 अगस्त : जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला अभियोजन स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित अभियोजन वादों की समीक्षा करते हुए गंभीर एवं महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया।

इस दौरान पॉक्सो अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम समेत अन्य महत्वपूर्ण मामलों में अभियोजन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अभियोजन पदाधिकारियों को गंभीर प्रकृति के मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने तथा दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने गवाहों की समय पर उपस्थिति, साक्ष्यों के समुचित संकलन तथा न्यायालय में आवश्यक प्रतिवेदन समयबद्ध तरीके से प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही लंबित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने और पुलिस एवं संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना और गंभीर आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए अभियोजन एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय जरूरी है।

बैठक में जिला अभियोजन पदाधिकारी, जेल अधीक्षक, लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक सहित संबंधित अभियोजन एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

सुपौल के सिमराही पहुंचे पर्यावरण मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Exit mobile version