Homeक्राइम न्यूज़हेड कांस्टेबल के उत्पीड़न के चलते महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, मुकदमा...

हेड कांस्टेबल के उत्पीड़न के चलते महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद, 19 अगस्त : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल के द्वारा आत्महत्या करने के मामले में बीती रात को उसके साथी हेड कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है ।हेड कांस्टेबल पर मृतका के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी दिल्ली पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी दिल्ली के एक थाने में तैनात थीं। वह कुछ समय से परेशान दिख रही थीं। 14 अगस्त को बेटी ने अपनी मां को बताया था कि दिल्ली पुलिस के जिस थाने में तैनात है उसी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गाजियाबाद लोनी निवासी सचिन कुमार उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है।

पीड़ित के अनुसार 16 अगस्त को उनकी बेटी का फोन नहीं लगा, इससे उनको घबराहट हुई। बाद में उन्हें राजेंद्र नगर पुलिस चौकी से सूचना मिली कि उनकी बेटी होटल में मृत पाई गई है।

पिता ने आरोप लगाया कि सचिन कुमार ने खुद को अविवाहित बताकर उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया। सचिन ने उनकी बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पिता का आरोप है कि सचिन कुमार ही उनकी बेटी की मौत का मुख्य कारण है। उन्होंने सचिन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पुलिस को जांच में पता चला है कि मृतक महिला कांस्टेबल और आरोपी हेड कांस्टेबल उक्त होटल में इसे पूर्व दर्जनों बार आ चुके हैं। दोनों इस होटल में काफी समय से आते-जाते थे, तथा काफी समय तक एक दूसरे के साथ समय बिताते थे। पुलिस को यह भी जांच में पता चला है कि महिला अपने साथी हेड कांस्टेबल के साथ घटना वाले दिन होटल के कमरे में आई। हेड कांस्टेबल करीब एक घंटे तक कमरे में रुका उसके बाद वह चला गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments