Homeदेशसीबीआई ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के उप लेखा नियंत्रक को 10...

सीबीआई ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के उप लेखा नियंत्रक को 10 लाख रुपये घूस लेते पकड़ा

नई दिल्ली, 19 अगस्त : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत उप लेखा नियंत्रक संदीप को 10 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ने एक निजी कंपनी के अनुबंध के नवीनीकरण की फाइल को जल्द निपटाने के लिए पहले 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद वह 10 लाख रुपये लेने पर सहमत हुआ।

सीबीआई के अनुसार, आरोपी उप लेखा नियंत्रक संदीप (आईसीएएस: 2020) के खिलाफ मंगलवार को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। वह यहां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि निजी कंपनी के अनुबंध के नवीनीकरण से जुड़ी फाइल उसके पास लंबित थी और उसे जल्द निपटाने के लिए आरोपी ने रिश्वत की मांग की थी।

जांच एजेंसी ने मंगलवार को जाल बिछाया और आरोपी को उसकी पत्नी के जरिए 10 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए पकड़ लिया। सीबीआई ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीबीआई ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments