Homeराज्यझारखंडझारखंड में 22 प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द, छह स्थगित,23 परीक्षाओं की सीआईडी जांच

झारखंड में 22 प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द, छह स्थगित,23 परीक्षाओं की सीआईडी जांच

रांची, 19 अगस्त : झारखंड में छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर 17 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में लिए गए फैसलों से संबंधित अधिसूचनाएं मंगलवार देर रात जारी कर दी गईं। सरकार के फैसले का कुल 45 प्रतियोगी परीक्षाओं और उनके परिणामों पर सीधा असर पड़ेगा।

कैबिनेट ने 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा के अलावा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा शामिल है। वहीं, छह परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। इन परीक्षाओं की जांच सीआईडी को सौंपी गई है। इसके अलावा 17 अन्य परीक्षाओं की भी सीआईडी जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इस तरह कुल 23 परीक्षाएं सीआईडी जांच के दायरे में होंगी।

सरकार ने इस संबंध में कुल आठ अधिसूचनाएं जारी की हैं। इनमें टीडीपीएल एजेंसी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं को रद्द करने का उल्लेख है। सरकार ने उन परीक्षाओं के परिणाम भी रद्द करने का निर्णय लिया है, जिनकी प्रारंभिक प्रक्रिया टीडीपीएल से अलग किसी एजेंसी के माध्यम से कराई गई थी।

अधिसूचना संख्या 5402 के तहत रद्द परीक्षाएं :

* झारखंड के विश्वविद्यालयों में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती (09/2025)* सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (बैकलॉग) भर्ती (10/2025)* सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (नियमित) भर्ती (11/2025)* औषधि निरीक्षक भर्ती (12/2025)* राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक (बैकलॉग) भर्ती (02/2026)* राजकीय पॉलीटेक्निक एवं महिला पॉलीटेक्निक में व्याख्याता (बैकलॉग) भर्ती (03/2026)* राजकीय पॉलीटेक्निक एवं महिला पॉलीटेक्निक में व्याख्याता (नियमित) भर्ती (04/2026)* चिकित्सा महाविद्यालयों के सुपर स्पेशलिस्ट विभागों में सहायक प्राध्यापक भर्ती (07/2026)

अधिसूचना संख्या 5403 के तहत रद्द परीक्षाएं :

* सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती (22/2023)* सहायक वन संरक्षक भर्ती (03/2024)* वन क्षेत्र पदाधिकारी भर्ती (04/2024)* सहायक सरकारी अभियोजक (एपीपी) बैकलॉग भर्ती (05/2025)* सहायक सरकारी अभियोजक (एपीपी) नियमित भर्ती (06/2025)* झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा-2025 (01/2026)* झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा (बैकलॉग)-2025 (05/2026)* झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा (बैकलॉग)-2023 (06/2026)

अधिसूचना संख्या 5404 के तहत रद्द परीक्षाएं :

* खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती (18/2023)* बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भर्ती (21/2023)* संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा-2023 (01/2024)

इसके अलावा जेएसएससी की ओर से आयोजित सीजीएल परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि सीजीएल परीक्षा में अनियमितता की शिकायत पर गठित एसआईटी की जांच तथा जेपीएससी में कथित अनियमितताओं की सीआईडी जांच के दौरान सरकार के समक्ष आए तथ्यों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितता से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का भी निर्णय लिया है। इसके लिए झारखंड उच्च न्यायालय से आग्रह किया जाएगा।

दोनों आयोगों में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ गठित किए जाएंगे। साथ ही आयोगों में सुधार के लिए भारतीय प्रशासनिक सेना (आईएएस) के अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments