हर शनिवार धनबाद से और मंगलवार को कोयम्बत्तूर से होगी वापसी
धनबाद, 19 अगस्त यात्रियों की सुविधा और लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से धनबाद और कोयम्बत्तूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22363 धनबाद-कोयम्बत्तूर अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 22364 कोयम्बत्तूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को होगा।
धनबाद से ट्रेन शाम 4.10 बजे रवाना होगी। रास्ते में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गयाजी, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड और दीनदयाल उपाध्याय सहित कई स्टेशनों पर ठहराव के बाद सोमवार शाम 6.30 बजे कोयम्बत्तूर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन मंगलवार सुबह 7.50 बजे कोयम्बत्तूर से रवाना होगी। इसके बाद गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गयाजी, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ और गोमो में ठहराव करते हुए दोपहर एक बजे धनबाद पहुंचेगी।
नई अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 11 अनारक्षित श्रेणी, आठ शयनयान श्रेणी, एक पैंट्री कार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं।
ट्रेन के परिचालन से धनबाद और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों के आवागमन के साथ क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
