Home राज्य बिहार नालंदा जिले के नर्सिंग कॉलेज में रिजल्ट पर बवाल, छात्र-गार्ड भिड़ंत

नालंदा जिले के नर्सिंग कॉलेज में रिजल्ट पर बवाल, छात्र-गार्ड भिड़ंत

0

नालंदा, 22 अगस्त : जिले के भागन बिगहा ओपी क्षेत्र में स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में शनिवार को बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट को लेकर हंगामा हो गया।

छात्र-छात्राएं और गार्ड-बाउंसर आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक छात्रा का सिर फट गया।छात्रों का आरोप है कि सैकड़ों छात्र खराब रिजल्ट की शिकायत लेकर प्रबंधन से मिलने पहुंचे थे। कई छात्रों को 2 से 15 अंक तक मिले हैं। आदित्या को 3.5, समरेश को 2 और मोना को 7 नंबर मिलने से आक्रोश था। छात्रों के अनुसार प्रबंधन ने मुख्य गेट में ताला लगा दिया। अंदर जाने को लेकर कहासुनी हुई तो एक गार्ड ने हॉकी से छात्रा पर हमला कर दिया।

इसके बाद छात्राएं भड़क गईं और गार्डों से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि बाउंसरों ने बाहर से लोगों को बुलाकर छात्रों को बांस से पीटा। कुछ देर तक कैंपस अखाड़ा बना रहा। सूचना पर भागनबिगहा थानाध्यक्ष राज कुमार चौधरी बल के साथ पहुंचे और चार लोगों- दो गार्ड, एक बाउंसर और उसके भाई को हिरासत में लिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

दिल्ली में बिहार की समस्या को लेकर हुई बैठक में उच्चस्तरीय जलाशय निर्माण पर हुई सार्थक चर्चा : विजय चौधरी

Exit mobile version