Homeराज्यबिहारगंभीर रूप से अस्वस्थ डाॅ0 आलोक कुमार से मिलने पहुंचे मा0 नीतीश...

गंभीर रूप से अस्वस्थ डाॅ0 आलोक कुमार से मिलने पहुंचे मा0 नीतीश कुमार

Bihar News : पटना के कंकड़बाग स्थित उनके निजी आवास पर गंभीर रूप से अस्वस्थ प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डाॅ. आलोक कुमार से पार्टी के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डाॅ. आलोक कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
नीतीश कुमार ने परिजनों एवं चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर उपचार और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने डाॅ. आलोक कुमार के शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की ईश्वर से प्रार्थना की एवं कहा की आप जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्व का निर्वहन करे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा. उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments