Homeराज्यबिहारसंस्कृत विश्वविद्यालय में 25 से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह समारोह

संस्कृत विश्वविद्यालय में 25 से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह समारोह

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 25 से 31 अगस्त तक कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय की अध्यक्षता में संस्कृत सप्ताह समारोह-2026 आयोजित होगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कौशल कुमार होंगे।

समारोह के दौरान शास्त्र चर्चा, शैक्षिक प्रतियोगिताएं, संस्कृत शोभायात्रा, उपाकर्म, संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 27 अगस्त को विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए श्लोक वाचन, भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

28 अगस्त को संस्कृत दिवस पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। 29 अगस्त को ‘संस्कृतं विज्ञानं च’ विषय पर संगोष्ठी तथा 30 अगस्त को संस्कृत नाटक, गीत, वाद्य एवं अभिनय की प्रस्तुतियां होंगी। 31 अगस्त को समापन समारोह होगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में भी संस्कृत सप्ताह मनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments