Homeराज्यबिहारपटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! Bird Hit के बाद Air India...

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! Bird Hit के बाद Air India की फ्लाइट सुरक्षित लैंड, 164 यात्री बाल-बाल बचे

पटना : जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 से लैंडिंग के दौरान एक पक्षी टकरा गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया गया। विमान में सवार सभी 164 यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

लैंडिंग के वक्त विमान से टकराया पक्षी

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 सोमवार सुबह दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई थी। पटना एयरस्पेस में पहुंचने के बाद विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था। इसी दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गया।

बर्ड हिट के बाद पायलट ने सावधानी बरतते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान ने सुबह करीब **8 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड किया।** इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और तकनीकी टीम ने विमान को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

इंजीनियरों की टीम कर रही तकनीकी जांच

बर्ड हिट की घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच के लिए इंजीनियरों की टीम को लगाया गया है। टीम विमान के इंजन और अन्य तकनीकी हिस्सों में किसी तरह के नुकसान या खराबी की जांच कर रही है।

जांच पूरी होने तक विमान को पटना से दिल्ली के लिए रवाना नहीं किया गया।

मनोज झा भी इसी फ्लाइट से जाने वाले थे दिल्ली

बताया गया कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा को भी इसी फ्लाइट से दिल्ली जाना था। विमान की तकनीकी जांच के चलते यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई।

164 यात्री पूरी तरह सुरक्षित

बर्ड हिट की घटना के बाद कुछ समय के लिए पटना एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 164 यात्री सुरक्षित हैं। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल तकनीकी टीम की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पक्षी के टकराने से विमान को कितना नुकसान हुआ है और इसे दोबारा उड़ान के लिए कब मंजूरी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments