Home राज्य बाढ़ प्रभावित जिलों का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, राहत-बचाव...

बाढ़ प्रभावित जिलों का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

0

पटना: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने पटना, भागलपुर, नवगछिया, बेगूसराय जिलों के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति और प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को हो रही परेशानियों और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।

प्रभावित लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों तक हर जरूरी सहायता समय पर पहुंचाई जाए।

राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश

सीएम ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार तत्काल राहत पहुंचाने को कहा।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं। सरकार की ओर से प्रभावित जिलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर जेपीसी की अहम बैठक, पीपी चौधरी बोले- 99 फीसदी हितधारक पक्ष में

Exit mobile version