Home राज्य बाढ़ में जहरीली शराब का कहर! शराब पार्टी के बाद 4 युवकों...

बाढ़ में जहरीली शराब का कहर! शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, मचा हड़कंप

0

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र के बेढ़ना गांव के सैदपुर टोला में बड़ी घटना सामने आई है। यहां कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से 4 युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, बेढना गांव के एक घर में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान शराब का सेवन करने के बाद अचानक युवकों के मुंह से झाग निकलने लगा, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, इलाज के दौरान चारों युवकों की मौत हो गई।

मृतक का नाम

1. शशि कुमार
2. विकास राम
3. पंकज सिंह
4. निशु कुमार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुट गई है। मौत जहरीली शराब के सेवन से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार में जल्द बढ़ेगी बालू की उपलब्धता, 161 नए घाटों से शुरू होगा खनन

Exit mobile version