Home राज्य KYP सेंटर बंद होने पर BJP मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

KYP सेंटर बंद होने पर BJP मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

0

पटना: बिहार में करीब 1700 कौशल युवा प्रोग्राम (KYP) सेंटर को बंद किए जाने के फैसले के विरोध में मंगलवार को पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन हुआ। भारी बारिश के बावजूद KYP सेंटर के संचालक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए, जबकि BJP कोटे से बिहार के श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिहार सरकार के नए आदेश के बाद राज्यभर में संचालित करीब 1700 KYP सेंटरों पर ताला लग गया है। उनका कहना है कि इस फैसले से 10 हजार से अधिक कर्मचारियों और शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है।

प्रदर्शन कर रहे KYP संचालकों और छात्रों का कहना है कि कौशल युवा प्रोग्राम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना थी, जो पिछले कई वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित हो रही थी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के सत्ता से हटने के बाद BJP के मंत्रियों और अधिकारियों की ओर से KYP को बंद करने का फैसला लिया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी मांग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार तक पहुंचाने के लिए JDU कार्यालय पहुंचे हैं। उनका कहना है कि जिस योजना के जरिए युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिल रहे थे, उसे किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा।

JDU कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों की प्रमुख मांग है कि बिहार के सभी 1700 KYP सेंटरों में जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाए। छात्रों का कहना है कि यदि युवाओं के पास कौशल नहीं होगा तो बेरोजगारी की समस्या और बढ़ेगी।

भारी बारिश के बीच छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर घंटों प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने कहा कि पहले KYP सेंटरों में प्रशिक्षण सुचारू रूप से चल रहा था, लेकिन अब सेंटर बंद होने से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

नेपाल की भीषण बाढ़ पर NISAR की भूमिका को लेकर सवाल, आखिर क्यों नहीं मिला सैटेलाइट से अलर्ट?

Exit mobile version