Home राज्य संजय झा का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले- ‘NRI नेता हैं, आपदा...

संजय झा का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले- ‘NRI नेता हैं, आपदा के समय बिहार में नहीं रहते’

0

पटना : जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सवाल उठाने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव को ‘NRI नेता’ बताते हुए कहा कि उन्हें बिहार से कोई मतलब नहीं है और जब आपदा आती है तो वे बिहार में मौजूद नहीं रहते।

बाढ़ की स्थिति को लेकर संजय झा ने कहा कि वे खुद प्रभावित इलाकों का जायजा लेने गए थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर चुके हैं और आज हवाई सर्वेक्षण भी करने वाले हैं।

नेपाल से आए पानी को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह से पानी बिहार में आया है, उससे स्थिति गंभीर हुई है। उन्होंने 2016 की बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पटना में आए पानी के स्तर की तुलना में इस बार जलस्तर उससे भी ऊपर जाने की स्थिति में है।

संजय झा ने दावा किया कि बिहार सरकार और जल संसाधन विभाग पूरी तरह सतर्क हैं और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार आवश्यक कदम उठा रही है।

‘अपने समय को भूल जाते हैं तेजस्वी’

तेजस्वी यादव की ओर से बाढ़ को लेकर सरकार पर सवाल उठाए जाने पर संजय झा ने राजद के पिछले शासनकाल का जिक्र करते हुए निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में आपदा प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। संजय झा ने पटना के तत्कालीन जिलाधिकारी से जुड़े पुराने मामले का भी उल्लेख किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ के दौरान राहत व्यवस्था को लेकर भी तत्कालीन सरकार के समय विवादित बयान सामने आए थे और व्यवस्था का मजाक बना दिया गया था। संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव को सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल की व्यवस्था को भी याद करना चाहिए।

‘राजद में अपना घर नहीं बचा’

संजय झा ने राजद और तेजस्वी यादव की राजनीति पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब से जदयू एनडीए के साथ आया है, तब से तेजस्वी यादव लगातार परेशान हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजद में अब उनका अपना घर भी बचा नहीं है।

संजय झा ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को ‘NRI नेता’ बताते हुए कहा कि आपदा के समय बिहार की जनता के बीच रहने के बजाय वे बाहर रहते हैं और बाद में सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

GDP पर PK का बड़ा हमला, बोले- आंकड़े अच्छे हैं तो नौकरी क्यों नहीं? शिक्षा व्यवस्था पर भी कसा तंज

Exit mobile version