Home राज्य निशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान...

निशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर मिली नई जिम्मेदारी

0

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में बड़ा दायित्व देते हुए निशांत कुमार मिश्रा को बिहार प्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी।

पत्र में बताया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार निशांत कुमार मिश्रा को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई हैं।

निशांत मिश्रा पटना के पटेल नगर के रहने वाले हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी नेताओं का कहना है कि वह संगठन की मीडिया गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अरुण भारती को पंजाब चुनाव की जिम्मेदारी

बता दें कि इससे एक दिन पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सांसद अरुण भारती को पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया था। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने 5 सितंबर को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी थी।

पत्र के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर सांसद अरुण भारती को पंजाब प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी ने भरोसा जताया कि अरुण भारती के अनुभवी नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और समर्पित प्रयासों से पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

लगातार संगठन विस्तार पर LJP रामविलास का फोकस

निशांत मिश्रा को बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी और अरुण भारती को पंजाब विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी अलग-अलग राज्यों में संगठन को मजबूत करने और मीडिया तथा चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने पर जोर देती नजर आ रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

सारण में माही नदी टूटे तटबंध का उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने किया निरीक्षण

Exit mobile version