Home राज्य विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर गुरुदेव पैरामेडिकल कॉलेज में भव्य आयोजन

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर गुरुदेव पैरामेडिकल कॉलेज में भव्य आयोजन

0

पटना : विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर गुरुदेव पैरामेडिकल कॉलेज में दीप प्रज्वलन, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विवेक और डॉ. स्वाति ने फिजियोथेरेपी के महत्व और स्वस्थ समाज के निर्माण में फिजियोथेरेपिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 650 से अधिक मरीजों की जांच और उचित उपचार निःशुल्क किया गया। संस्थान की ओर से बताया गया कि यहां प्रतिदिन मरीजों की जांच और उपचार निःशुल्क किया जाता है, जिससे अब तक हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, ड्रामा, मॉडल एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन, भाषण सहित विभिन्न जागरूकता आधारित प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश, एकेडमिक डायरेक्टर नितीश कुमार, डॉ. जेबा नसीरीन, डॉ. आदित्य, डॉ. अमरेश, डॉ. कृति, डॉ. विकास, डॉ. निधि और डॉ. अनिंदिता सहित सभी फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

पटना में ड्यूटी के दौरान लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, पांच पुलिसकर्मियों का वेतन रोका; दो महिला जवान निलंबित

Exit mobile version