Home राज्य झारखंड हेमंत साेरेन की सरकार ने छात्रों को ठगा : रघुवर

हेमंत साेरेन की सरकार ने छात्रों को ठगा : रघुवर

0

हजारीबाग: राज्य के छात्र आंदोलन के समर्थन और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में भाजपा की ओर से मंगलवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया था।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए। इसके अलावा सांसद मनीष जायसवाल और भाजपा के कई विधायक सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर धरना-प्रदर्शन के जरिए भाजपा ने छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम के बाद पार्टी ने डीसी और एसपी को ज्ञापन सौंपकर छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले तुरंत वापस लेने की मांग की।

वहीं धरना के बाद रघुवर दास ने जेपीएससी रिफॉर्म मंच के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से जुड़े पूरे मामले और उनकी मांगें उनके सामने रखीं। रघुवर दास ने छात्रों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मीडिया से बात करते हुए रघुवर दास ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छात्रों को ठगा है।

उन्होंने सवाल किया कि आखिर सरकार सीबीआई जांच से क्यों डर रही है। उन्होंने अभय तिवारी को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। रघुवर दास ने कहा कि अभय तिवारी किसके संरक्षण में इतना बड़ा व्यक्ति बन गया कि परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने लगा। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद को छात्रों के साथ खड़ा बताते हैं, लेकिन जब छात्रों पर झामुमो और पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तब राहुल गांधी ने एक शब्द भी नहीं बोला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
खेल

एशियाई खेल 2026: खिताब बचाने भारतीय टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया से पहला मुकाबला

Exit mobile version