Homeखेलस्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के 11...

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के 11 शूटरों का चयन

खूंटी : खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने खेलो झारखंड सलेक्शन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 18 अगस्त को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव शूटिंग रेंज में आयोजित चयन ट्रायल में क्लब के 11 खिलाड़ियों का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

दावा है कि झारखंड के इतिहास में पहली बार किसी जिला क्लब से एक साथ इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कोच अनुज कुमार ने मंगलवार को बताया कि चयनित सभी 11 शूटर गोवा और भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें आठ खिलाड़ी डीएवी खूंटी के हैं, जबकि अन्य खिलाड़ी लोयोला इंग्लिश मीडियम और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (एसएस खूंटी) से हैं।

अंडर-14 वर्ग में पिस्टल वूमेन में परी कुमारी, ओपन साइट राइफल वूमेन में आराध्य पाठक और प्रार्थना कुमारी तथा ओपन साइट राइफल मेन में रिषभ नाग का चयन हुआ है। अंडर-17 में पीप साइट राइफल वूमेन से अर्चना कुमारी, ओपन साइट राइफल वूमेन से शिवानी कुमारी और ओपन साइट राइफल मेन से रचित रंजन प्रसाद ने जगह बनाई है।

वहीं अंडर-19 वर्ग में पिस्टल मेन से चिराग कुमार और कृष्णा गुप्ता, ओपन साइट राइफल मेन से हर्ष परही तथा ओपन साइट राइफल वूमेन से अक्षिता कुमारी चयनित हुई हैं। एक साथ 11 खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन से खूंटी के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और जिलेवासियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments