Homeफ़िल्मठुकरा के मेरा प्यार-2' की अपार सफलता के बाद संचिता बसु ने...

ठुकरा के मेरा प्यार-2′ की अपार सफलता के बाद संचिता बसु ने भागलपुर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तीसरे सीजन पर बरकरार रखा सस्पेंस

भागलपुर: जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई चर्चित वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का दूसरा सीजन दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है।

प्यार, धोखा, बदला और राजनीति के ताने-बाने से बुनी इस सीरीज की शानदार सफलता के बाद मुख्य अभिनेत्री संचिता बसु ने बुधवार को भागलपुर स्थित अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से मुखातिब होते हुए संचिता बसु ने कहा, “‘ठुकरा के मेरा प्यार’ मेरे करियर का बेहद खास और दिल के करीब रहने वाला प्रोजेक्ट है। कई महीनों की कड़ी मेहनत के बाद सीजन 1 और फिर सीजन 2 की शूटिंग पूरी हुई थी। पहले सीजन की कामयाबी के बाद दर्शकों को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था और अब सीजन 2 को भी दर्शकों ने उम्मीद से बढ़कर प्यार दिया है।”

उन्होंने इस सीरीज को सफल बनाने के लिए अपने फैंस और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। सीरीज के प्रति दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके सीजन 2 के 50 एपिसोड पूरे होने तक सोशल मीडिया पर 10 लाख से अधिक रील्स बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज करोड़ों दर्शकों तक अपनी पहुंच बना चुकी है। वेब सीरीज के अगले भाग यानी सीजन 3 को लेकर जब संचिता से सवाल किया गया, तो उन्होंने सस्पेंस बरकरार रखते हुए कहा कि फिलहाल इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकती, इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। हालांकि, उन्होंने यह जरूर संकेत दिया कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो जल्द ही फैंस को एक नए बड़े प्रोजेक्ट की खुशखबरी मिल सकती है। बातचीत के दौरान जब संचिता से उनके क्रश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान का नाम लिया।

उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि सलमान खान उनके क्रश हैं और अगर कभी मौका मिला, तो वह उनके साथ बड़े पर्दे पर जरूर स्क्रीन शेयर करना चाहेंगी। कहानी के केंद्र में शानविका चौहान (संचिता बसु) और कुलदीप कुमार का रिश्ता है, जहां प्यार और धोखे के पुराने जख्म एक बार फिर हरे हो जाते हैं। व्यक्तिगत दुश्मनी इस बार सितारपुर की सत्ता और राजनीति की जंग में तब्दील हो चुकी है, जिसमें सस्पेंस, इमोशन और बड़े ट्विस्ट दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। भागलपुर से निकलकर ओटीटी की दुनिया में अपनी धाक जमाने वाली संचिता बसु की इस कामयाबी से उनके गृह जिले और प्रशंसकों में भारी उत्साह है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments