Homeराज्यबिहारबिहार में अररिया जिले के तरोना भोजपुर में वज्रपात के चपेट में...

बिहार में अररिया जिले के तरोना भोजपुर में वज्रपात के चपेट में आने से तीन की मौत,तीन घायल

अररिया : बिहार में अररिया जिले के तरोना भोजपुर पंचायत के औरैयाबाड़ी गांव में बुधवार शाम को वज्रपात के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।जबकि तीन अन्य वज्रपात के चपेट में आने से झुलसकर घायल हो गए।

मृतकों में 50 वर्षीय शनिचरा भगत,48 वर्षीय वीरेन भगत और 30 वर्षीय कन्हैया भगत है। तीनों मृतक एक ही गांव के निवासी थे।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन गिरानंद भगत ने बताया कि बुधवार की शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान ही सभी लोग खेत में चर रहे अपने पशुओं को वापस लाने के लिए खेतों की ओर गए थे और पशुओं को लेकर वापस घर की ओर लौट ही रहे थे कि इसी बीच वज्रपात की चपेट में सभी छह लोग आ गए।

इनमें से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए जबकि तीन अन्य आंशिक रूप से घायल हुए। गंभीर रूप से घायल तीनों को स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन आंशिक रूप से घायल लोगों का इलाज गांव में ही चल रहा है।

चिकित्सकों के द्वारा तीनों के मौत की जानकारी देने के बाद सदर अस्पताल में मृतकों के परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। परिवार वाले रो-रोकर अपना दुख व्यक्त कर रहे थे।वहीं गांव में इस दुखद घटना से मातम छा गया है।

मामले पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टीम भेजी गई है। टीम घटना की जानकारी जुटा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा विभाग की ओर से पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं आम है।ऐसे में खेतों में काम करने वाले किसानों और पशु चराने वाले लोग अक्सर इसकी चपेट में आ जाते हैं।ऐसी परिस्थिति में तेज बारिश और मेघ गर्जना के दौरान खुले मैदान में नहीं रहना चाहिए। पेड़ के नीचे या धातु की वस्तुओं के पास खड़े होने से भी खतरा बढ़ जाता है। इस घटना ने एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत को रेखांकित किया है।

वही ताराबाड़ी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि सभी लोग पशु लाने घर से बारिशक के दौरान घर से निकले थे। इसी दौरान वज्रपात के चपेट में छह लोग आ गए,जिनमें तीन की मौत हो गई है,जबकि अन्य तीन घायल खतरे से बाहर और घर पर ही उनका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments