Homeराज्यPK का सम्राट चौधरी पर पलटवार, बोले- ‘बेचारे’ हैं तो बिहार को...

PK का सम्राट चौधरी पर पलटवार, बोले- ‘बेचारे’ हैं तो बिहार को ऐसे हाथों में छोड़कर नहीं जा सकते

पटना : प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘बेचारे’ वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार को सुधारने के संकल्प के सामने उनके पास कोई चारा नहीं है। PK ने सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार को उनके जैसे अनपढ़ और अपराधी के हाथों में छोड़कर वे जा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि उस नजरिए से वे ‘बेचारे’ ही हैं।

प्रशांत किशोर ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार बाढ़ की स्थिति भयावह नहीं हुई है और कोसी क्षेत्र से ज्यादा इस दर्द को कौन समझ सकता है।

PK ने सवाल किया कि नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी से पूछा जाना चाहिए कि जब करीब 20 वर्षों से सत्ता में हैं, तो आखिर बिहार को बाढ़ के इस अभिशाप से कब राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हर साल बिहार के लोगों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ती है, लेकिन सरकारें इसका स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रही हैं। प्रशांत किशोर ने बाढ़ के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments