Home राज्य सुपौल मदरसा फूड पॉइजनिंग: इलाज के दौरान दूसरी छात्रा की भी मौत,...

सुपौल मदरसा फूड पॉइजनिंग: इलाज के दौरान दूसरी छात्रा की भी मौत, मृतकों की संख्या दो

0

सुपौल : सुपौल शहर के एक मदरसे में सोमवार को समोसा और मिठाई खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की घटना में शुक्रवार को इलाज के दौरान एक और छात्रा की मौत हो गई।

मृतका की पहचान हलीमा सादिया के रूप में हुई है। इससे पहले 10 वर्षीय अल्किशा की इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। इस घटना में अब तक दो छात्राओं की जान जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मदरसे में रहने वाली चार छात्राओं आपिया, सहाना खातून, हलीमा सादिया और अल्किशा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। सभी को बेहोशी की हालत में सुपौल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान अल्किशा ने दम तोड़ दिया, जबकि शुक्रवार को हलीमा सादिया की भी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बताया गया कि अल्किशा की मां सोमवार को बच्ची से मिलने मदरसे पहुंची थीं। वह बच्ची को मिठाई और समोसा देकर गई थीं।

खाने के बाद चारों छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मदरसा संचालक खलील रहमान के अनुसार, मदरसे में करीब 60-65 छात्राएं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती हैं। संस्था लगभग दो वर्षों से संचालित है और अल्किशा भी करीब डेढ़-दो साल से यहां रह रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मदरसा संचालक और शिक्षकों से पूछताछ की थी। वहीं, डीएम सावन कुमार के निर्देश पर जिला शिक्षा कार्यालय की टीम ने डीपीओ समेत अधिकारियों के साथ मदरसे की जांच की।

सदर एसडीएम मनोहर कुमार साह ने बताया कि सूचना मिलने पर वे एसडीपीओ और थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान मदरसे में कई बच्चियों के हॉस्टल में रहने की बात सामने आई। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है। हलीमा सादिया के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फूड पॉइजनिंग की वास्तविक वजह और खाने की गुणवत्ता को लेकर जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

भागलपुर में कोसी नदी का कहर, रेलवे लाइन बांध का 15 मीटर हिस्सा टूटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Exit mobile version