Home राज्य भाई वीरेंद्र का बड़ा दावा- जल्द बिखर जाएगी JDU, बोले- नीतीश कुमार...

भाई वीरेंद्र का बड़ा दावा- जल्द बिखर जाएगी JDU, बोले- नीतीश कुमार को अभी तक नहीं आ रही बात समझ

0

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब जदयू के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा हो जाएगा। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता टूटेंगे और जदयू बिखर जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अभी तक इसकी स्थिति समझ में नहीं आ रही है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सरकार की ओर से एक महीने तक सेवा और समर्पण अभियान चलाए जाने को लेकर भी भाई वीरेंद्र ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के आयोजनों के जरिए जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है।

भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, जिससे लोग रोजगार, बेरोजगारी और नौकरी जैसे सवाल न पूछें। उन्होंने कहा कि जनता इन मुद्दों को अच्छी तरह समझती है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में युवा और नई पीढ़ी इस सरकार को जवाब देगी।

विधान परिषद चुनाव पर भी बोले भाई वीरेंद्र

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राजद की ओर से छह उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि पार्टी ने पूरी तैयारी के साथ प्रत्याशियों का चयन किया है। उन्होंने कहा कि इस बार उम्मीदवारों के नाम सभी संबंधित लोगों से विचार-विमर्श के बाद तय किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राजद काफी पहले से विधान परिषद चुनाव की तैयारी कर रहा था। पार्टी में शामिल होकर चुनाव से ठीक पहले आए किसी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि सभी उम्मीदवार पार्टी से जुड़े हुए हैं और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जदयू की ओर से उम्मीदवारों को लेकर क्या कहा जा रहा है, इससे राजद की चुनावी तैयारी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार राजद के उम्मीदवार चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

बिहार में अपराध को लेकर सरकार पर हमला

राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भी भाई वीरेंद्र ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाई जाए।

सामाजिक न्याय से जुड़े नेताओं की प्रतिमा लगाने की मांग का समर्थन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कर्पूरी ठाकुर, रघुवंश प्रसाद सिंह, रामविलास पासवान और शरद यादव जैसे नेताओं की प्रतिमा लगाए जाने की मांग पर भी भाई वीरेंद्र ने समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि ये सभी सामाजिक न्याय की लड़ाई से जुड़े महत्वपूर्ण नेता रहे हैं और उनकी प्रतिमाएं लगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन नेताओं की प्रतिमाएं ऐसी प्रमुख जगहों पर स्थापित की जानी चाहिए, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें देख सकें और आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को जान सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

श्याम रजक का RJD पर हमला, बोले- उम्मीदवार इसलिए जल्दी घोषित किए ताकि दूसरे दलों में न चले जाएं

Exit mobile version