Home राज्य बंगाल सीमा से 5 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जंक्शन...

बंगाल सीमा से 5 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जंक्शन पर 104 लीटर शराब भी बरामद

0

कटिहार : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल सीमा से सटे बलरामपुर थाना क्षेत्र के किरौरा रेलवे फाटक के पास गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी की बाइक से करीब 5 किलोग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ (वार्ड संख्या 13) निवासी मोहम्मद बशीर आलम के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के अनुसार, जब्त स्मैक का आधिकारिक वजन कराया जा रहा है। मामले के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज और पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क के खुलासे के लिए पकड़े गए तस्कर, बाइक और मादक पदार्थ को अग्रतर अनुसंधान हेतु स्थानीय बलरामपुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

इधर, नशा मुक्ति और अवैध तस्करी के खिलाफ जारी इसी अभियान के तहत मद्य निषेध की एक अन्य टीम ने कटिहार रेलवे जंक्शन पर भी छापेमारी की। जंक्शन पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान टीम ने 104 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है। जिले में एक ही दिन में करोड़ों के मादक पदार्थ और अवैध शराब की बरामदगी से सीमांचल के तस्कर सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार के शहरों में शुरू होगा जमीन सर्वे, फ्लैट मालिकों को भी मिलेगा जमीन में समानुपातिक हक

Exit mobile version