Home राज्य Bihar Inter Admission: 11वीं में एडमिशन से छूटे छात्रों को मौका, जानें...

Bihar Inter Admission: 11वीं में एडमिशन से छूटे छात्रों को मौका, जानें कब से शुरू होगी Admission

0

पटना : बिहार में 11वीं में एडमिशन से वंचित छात्रों के लिए राहत की खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने इंटर सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए स्पॉट एडमिशन का विशेष मौका दिया है। यह प्रक्रिया OFSS पोर्टल के जरिए होगी।

बोर्ड के अनुसार, स्पॉट एडमिशन 15 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक चलेगा। जिन छात्रों का नाम तीनों मेरिट लिस्ट में नहीं आया है या जो किसी कारण से अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे इस दौरान खाली सीटों पर एडमिशन ले सकेंगे।

खास बात यह है कि इस स्पॉट राउंड में सिर्फ बिहार बोर्ड के छात्र ही नहीं, बल्कि CBSE, CISCE और दूसरे मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास छात्र भी शामिल हो सकते हैं।

छात्र अपनी पसंद के अनुसार साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स में खाली सीट पर नामांकन करा सकते हैं।

कैसे मिलेगा एडमिशन?

स्पॉट एडमिशन के लिए छात्रों को अलग से ऑनलाइन आवेदन की भागदौड़ नहीं करनी होगी। सबसे पहले OFSS पोर्टल पर जाकर अपने जिले के स्कूल या कॉलेज में उपलब्ध Vacant Seats की जानकारी देखनी होगी।

इसके बाद जिस स्कूल या कॉलेज में पसंद के संकाय में सीट खाली है, वहां जरूरी दस्तावेजों के साथ सीधे प्राचार्य से संपर्क करना होगा। रिक्त सीट पर नियमों के अनुसार प्राचार्य नामांकन करेंगे।

एडमिशन के बाद छात्रों को संस्थान से रसीद जरूर लेनी होगी, ताकि उनका नाम OFSS पोर्टल पर अपडेट हो सके।

स्कूल और कॉलेजों को सभी नामांकित छात्रों की जानकारी 19 सितंबर 2026 तक OFSS पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य होगा।

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

10वीं की मार्कशीट और एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी
स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट यानी SLC/ट्रांसफर सर्टिफिकेट यानी TC
पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज, अगर लागू हो

यानी जिन छात्रों का इंटर में अब तक एडमिशन नहीं हो पाया है, उनके पास 15 से 18 सितंबर के बीच नामांकन का एक और मौका है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

पटना में सजा लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के मुकुट से सुशोभित हुए गणपति

Exit mobile version