Home राज्य पटना में सजा लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के...

पटना में सजा लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के मुकुट से सुशोभित हुए गणपति

0

पटना : गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजधानी पटना में इस बार गणपति उत्सव का भव्य नजारा देखने को मिल रहा है। दारोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल में मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिकृति स्थापित की गई है। गणपति बप्पा को करीब 55 लाख रुपये के सोने के मुकुट से सजाया गया है, जिसमें हीरा, पन्ना और माणिक जड़े होने की जानकारी दी गई है।

मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर तैयार हुआ पंडाल

महाराष्ट्र मंडल में गणपति के लिए तैयार किया गया पंडाल भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर भव्य रूप दिया गया है। पंडाल की सजावट और रोशनी श्रद्धालुओं को मंदिर जैसा अनुभव करा रही है। इसके निर्माण में मुंबई से आए करीब 12 कारीगरों ने योगदान दिया है।

55 लाख के मुकुट ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान

लालबाग के राजा की प्रतिकृति को आकर्षक आभूषणों से सजाया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा गणपति के 55 लाख रुपये के जड़ाऊ सोने के मुकुट की हो रही है। मुकुट में कीमती रत्नों के इस्तेमाल ने गणपति की प्रतिमा की भव्यता को और बढ़ा दिया है।

राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री भी हुए शामिल

गणेश चतुर्थी के मौके पर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने महाराष्ट्र मंडल पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भी गणपति दर्शन और पूजन कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

501 मोदक का लगाया गया भोग

गणपति की विधि-विधान से पूजा के बाद भगवान को 501 मोदक का भोग लगाया गया। पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

पटना में मुंबई जैसा दिखा गणेशोत्सव का नजारा

पटना के अलग-अलग इलाकों में भी गणेश उत्सव को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र मंडल के अलावा मीठापुर, चितकोहरा, पटना सिटी और दानापुर समेत कई इलाकों में गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा पंडालों में आकर्षक सजावट, भजन-कीर्तन और आरती के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

पटना-दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर? दिवाली-छठ से पहले यात्रियों को मिल सकती है बड़ी सौगात

Exit mobile version