Home राज्य स्कूल जाने के लिए निकलीं 4 छात्राएं अचानक लापता, मोबाइल लोकेशन से...

स्कूल जाने के लिए निकलीं 4 छात्राएं अचानक लापता, मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग; पुलिस ने मुंबई से किया बरामद

0

डेस्क : गयाजी में एक ही गांव की चार नाबालिग छात्राओं के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया। चारों छात्राएं स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच का सहारा लिया और मोबाइल लोकेशन के जरिए छात्राओं तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

9 सितंबर को घर से निकली थीं छात्राएं

जानकारी के मुताबिक, गया जिले के वजीरगंज इलाके की चार नाबालिग छात्राएं एक साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। स्कूल के बाद जब वे घर नहीं लौटीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

मोबाइल लोकेशन से मुंबई का मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस को छात्राओं के मुंबई में होने का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों नाबालिग छात्राओं को मुंबई से बरामद कर लिया।

परिजनों ने ली राहत की सांस

चारों छात्राओं के सुरक्षित बरामद होने के बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्राएं गया से मुंबई कैसे पहुंचीं और उनके साथ कौन-कौन लोग थे। मामले की आगे की जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

BSSC परीक्षा में तीन साल की देरी पर पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, भारी बारिश में भी सड़क पर उतरे छात्र

Exit mobile version