Home राज्य बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, नाव पर महिलाओं को बांटी...

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, नाव पर महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद

0

डेस्क : बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वे समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कुसराहा हसनपुर गांव पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

नाव से पहुंचकर की आर्थिक मदद

बाढ़ के कारण कई इलाकों में सड़क संपर्क प्रभावित है। ऐसे में पप्पू यादव नाव के जरिए प्रभावित लोगों तक पहुंचे। उनके साथ नकद राशि भी थी। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता के तौर पर रुपये दिए और उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पप्पू यादव के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे और लोगों को आर्थिक मदद देने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में उन्हें बाढ़ के पानी के बीच नाव पर लोगों से बातचीत करते और महिलाओं को रुपये देते हुए देखा जा सकता है।

इससे पहले भी पप्पू यादव पटना, कटिहार, पूर्णिया और अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नकद सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध करा चुके हैं। कई जगहों पर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को 500-500 रुपये की आर्थिक मदद भी दी है।

राहत व्यवस्था पर भी उठाते रहे हैं सवाल

पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल भी उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि बाढ़ पीड़ितों तक तत्काल भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

मसूद अजहर पर इनाम की राशि बढ़ाना पाकिस्तान की खोखली कवायद : भारत

Exit mobile version