Home देश मसूद अजहर पर इनाम की राशि बढ़ाना पाकिस्तान की खोखली कवायद :...

मसूद अजहर पर इनाम की राशि बढ़ाना पाकिस्तान की खोखली कवायद : भारत

0

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम की राशि बढ़ाने के पाकिस्तान के फैसले को खोखली कवायद बताया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान को केवल घोषणाएं करने के बजाय आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ वास्तविक और प्रभावी कदम उठाना जरूरी है।

पाकिस्तान ने अपनी संघीय जांच एजेंसी की रेड बुक में मसूद अजहर पर इनाम 50 लाख पाकिस्तानी रुपये से बढ़ाकर 70 लाख रुपये किया है। यह इनाम साल 2021 में 50 लाख रुपये था।

उन्होंने कहा, “आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश द्वारा इस तरह की झूठी घोषणाएँ करना-हम सभी जानते हैं कि ये कितनी खोखली हैं। पाकिस्तान को ऐसी घोषणाएँ करने के बजाय ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि विभिन्न स्रोतों का मानना है कि अजहर पाकिस्तान में है। वहीं, पाकिस्तान का दावा है कि वह अफगानिस्तान भाग गया है। अजहर का नाम साल 2019 के पुलवामा आतंकी हमले समेत कई हमलों से जुड़ा रहा है। माना जा रहा है कि इनाम की राशि बढ़ाने का फैसला अक्टूबर 2026 में होने वाली एफएटीएफ की पूर्ण बैठक से पहले पाकिस्तान की अनुपालन छवि मजबूत करने की कोशिश है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार DGP विनय कुमार 21 दिनों की छुट्टी पर, प्रीता वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

Exit mobile version