Home राज्य बिहार सुशांत केस पर नीरज बबलू का दावा- ‘दिशा सालियान की मौत की...

सुशांत केस पर नीरज बबलू का दावा- ‘दिशा सालियान की मौत की जांच से सामने आएगा बड़ा सच’

0

सहरसा : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच तेज हो गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने इस मामले में FIR दर्ज की है। CBI के एक्शन के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत का खुलासा होने की उम्मीद है।

बिहार के बीजेपी नेता नीरज सिंह बबलू ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी और इसकी कड़ी दिशा सालियान केस से जुड़ी हुई है। उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताते हुए कहा कि बिहार के लोगों और देश भर में उनके लाखों प्रशंसकों को यह उम्मीद जगी है कि आखिरकार उनके हत्यारे पकड़े जाएंगे।

उद्धव सरकार पर बोला हमला 

बबलू ने बताया कि जब सुशांत की मौत हुई थी, वह लोग मुंबई गए थे। जब उन्हें पूरी कहानी पता चली, तभी से लगातार यह कह रहे हैं कि सुशांत का मर्डर हुआ है और और दिशा सालियन की हत्या का संबंध भी इसी से था।

उन्होंने कहा कि अगर दिशा सालियन का मामला तभी सुलझा लिया जाता, तो सुशांत के हत्यारे की पहचान उसी समय हो जाती, लेकिन वहां की सत्ताधारी सरकार, यानी उद्धव ठाकरे की सरकार, जो हमारे प्रति विरोधी रवैया रखती थी।

नीरज सिंह ने कहा कि उद्धव सरकार ने सुशांत सिंह के मामले को दबाए रखा। बाद की हत्याओं को भी दबा दिया गया। जो भी तथ्य सामने आए, उन्हें छिपा दिया गया।

इसीलिए हमने बिहार में CBI जांच की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई। इसके बाद भी, ऐसा लगता है कि CBI को वहां पर्याप्त सबूत नहीं मिल पाए। सबूतों को नष्ट करने और तथ्यों को छिपाने की कोशिशें की गईं।

सालियान केस से खुलेगा राज

बीजेपी नेता ने कहा कि उस समय दिशा सालियन के पिता भी सदमे में थे। सरकार बदलने और यह महसूस होने के बाद कि BJP सरकार के सत्ता में आने से उन्हें सुरक्षा मिल सकती है, उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

अगर दिशा सालियन के हत्यारे पकड़े जाते हैं, तो सुशांत की हत्या का सच भी सामने आ जाएगा। इससे पता चलेगा कि इसमें कौन शामिल था, कौन-कौन से ताकतवर लोग इसमें लिप्त थे और हत्या के पीछे का मकसद क्या था, सब कुछ उजागर हो जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बाढ़ का जायजा लेने राघोपुर पहुंचेंगे सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान, फसल क्षति का करेंगे आकलन

Exit mobile version