Home राज्य बाढ़ का जायजा लेने राघोपुर पहुंचेंगे सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान,...

बाढ़ का जायजा लेने राघोपुर पहुंचेंगे सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान, फसल क्षति का करेंगे आकलन

0

पटना/वैशाली : बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को वैशाली के राघोपुर पहुंचेंगे। दोनों नेता तेरसिया और सरायपुर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और फसल क्षति का स्थल पर निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पटना में बाढ़ आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी प्रस्तावित है।

हाजीपुर पुलिस लाइन से तेरसिया पहुंचेंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता पहले हाजीपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग के जरिए तेरसिया और सरायपुर गांव के लिए रवाना होंगे। तेरसिया के वार्ड नंबर 14 सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर दोनों नेता स्थिति का जायजा लेंगे और प्रभावित लोगों तथा किसानों से बातचीत करेंगे।

राघोपुर में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण राघोपुर प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। इससे लोगों के आवागमन के साथ-साथ कृषि गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। कई इलाकों में खेतों में लगी फसल पानी में डूबने से नुकसान हुआ है।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों से फसल नुकसान की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही बाढ़ के कारण प्रभावित ग्रामीण इलाकों की स्थिति का भी जायजा लिया जाएगा।

ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

कार्यक्रम के अनुसार तेरसिया के वार्ड नंबर 14 से दोनों नेता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ट्रैक्टर के जरिए भी पहुंचेंगे। इस दौरान वे प्रभावित किसानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे। फसल क्षति का आकलन भी किया जाएगा।

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है। हेलीपैड से लेकर दौरे के निर्धारित रूट तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

राघोपुर दौरे के बाद पटना में बाढ़ राहत और आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद दोनों नेता मुंगेर के नवागढ़ी स्थित राहत शिविर का भी दौरा करेंगे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत व्यवस्था की जानकारी लेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

खादी ग्रामोद्योग मामले में मानवाधिकार आयोग की कार्रवाई, उद्योग विभाग के सचिव को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश

Exit mobile version