Home राज्य PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार में महीनेभर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’,...

PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार में महीनेभर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, CM सम्राट ने बनाया खास प्लान

0
New Delhi: Samrat Choudhary Meets PM Modi

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर बिहार में महीनेभर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की तैयारियों और इसके विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाने की योजना है।

‘सरकार आपके द्वार’ के जरिए लोगों तक पहुंचेगी व्यवस्था

अभियान के तहत सरकार और प्रशासन को आम लोगों के बीच पहुंचाने पर जोर रहेगा। ‘सरकार आपके द्वार’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान की दिशा में काम किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

13 थीम पर होंगे अलग-अलग कार्यक्रम

‘सेवा संकल्प अभियान’ को कुल 13 प्रमुख थीम पर आयोजित करने की तैयारी है। इनमें जनसेवा, जागरूकता, युवा सहभागिता, सरकारी योजनाओं की जानकारी और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। सरकार की ओर से विभागवार तैयारियों की समीक्षा भी की गई है।

17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। बिहार के जिलों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन की योजना है। पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 7 बजे दीप प्रज्वलित करेंगे।

स्कूलों में भी होंगे कार्यक्रम

17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सरकारी और निजी स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ के तहत ‘विकसित भारत संकल्प’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है। स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक और जागरूकता कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

जनसेवा और योजनाओं की जानकारी पर रहेगा जोर

अभियान के दौरान पिछले वर्षों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की भी योजना है। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

मराठा आरक्षण : मनोज जरांगे ने वापस ली भूख हड़ताल, सरकार को तीन महीने का दिया समय

Exit mobile version