Home राज्य पाटलिपुत्र–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन को मिला विस्तार, अब 17 अक्टूबर तक चलेगी

पाटलिपुत्र–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन को मिला विस्तार, अब 17 अक्टूबर तक चलेगी

0

डेस्क : रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए पाटलिपुत्र–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। ट्रेन अब 17 अक्टूबर 2026 तक सप्ताह में पांच दिन चलेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, मानसी, सहरसा और बनमनखी के रास्ते संचालित होती है।

पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली ट्रेन

गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल पाटलिपुत्र से रात 11 बजे रवाना होती है और अगले दिन सुबह 8:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचती है।

यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी पांच दिन चलती है। रास्ते में सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रुसेरा घाट, हसनपुर रोड, सलौना, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, दौरम मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमनखी में ठहराव है।

पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र वापसी

गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट–पाटलिपुत्र स्पेशल सुबह 9:10 बजे पूर्णिया कोर्ट से रवाना होकर शाम 5:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचती है।

वापसी में यह ट्रेन गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलती है। ट्रेन बनमनखी, मुरलीगंज, दौरम मधेपुरा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सोनपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकती है।

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

इस ट्रेन के परिचालन विस्तार से पटना, उत्तर बिहार, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। खासकर सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों से पटना आने-जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार में महीनेभर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, CM सम्राट ने बनाया खास प्लान

Exit mobile version