Homeराज्यबिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए सांसद की बड़ी पहल, 3 महीने की...

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए सांसद की बड़ी पहल, 3 महीने की सैलरी के 6.35 लाख रुपये CM राहत कोष में दि

पटना : बिहार में बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित लोगों तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है।

राज्यसभा सांसद के रूप में मैंने भी अपने तीन महीने के वेतन की राशि 6 लाख 35 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान की है।

राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को 7 हजार रुपये प्रति परिवार की वित्तीय सहायता दी गई है। इसके तहत 550 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है। इसके अलावा राहत शिविरों, कम्युनिटी किचन, चिकित्सा सुविधाओं और पशु चारे की व्यवस्था की गई है।

बचाव कार्यों के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैनात हैं। वहीं, बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फसल क्षति का आकलन पूरा होने के बाद प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

बिहार में बाढ़ की चुनौती के बीच सरकार और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments