Home राज्य काजल राघवानी की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, बिहार शरीफ में उद्घाटन...

काजल राघवानी की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, बिहार शरीफ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बेकाबू हुई भीड़

0

Kajal Raghwani: बिहार शरीफ में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

जानकारी के मुताबिक, काजल राघवानी के पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और उनकी फॉर्च्यूनर कार को चारों तरफ से घेर लिया।

बताया जा रहा है कि भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने कार पर हाथ और ईंट से हमला किया। इस दौरान कार का शीशा टूट गया। घटना के वक्त मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था, लेकिन भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति बिगड़ती देख शोरूम संचालक ने काजल राघवानी को सुरक्षित तरीके से वहां से निकालने की व्यवस्था की। इसके बाद जैसे ही अभिनेत्री बाहर निकलीं, ड्राइवर ने कार को तेज रफ्तार से मौके से बाहर निकाल लिया।

घटना के दौरान काजल राघवानी को देखने के लिए जुटी भीड़ के कारण मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

पटना में फिर होगा प्रॉपर्टी टैक्स का आकलन, घर-घर पहुंचेगी नगर निगम की टीम; जानें किस पर पड़ेगा असर

Exit mobile version