Homeराज्यतेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, बिहार-बंगाल में फिर चुनाव...

तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, बिहार-बंगाल में फिर चुनाव कराने की मांग

पटना : तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बिहार और बंगाल में दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह बर्बाद कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग विपक्ष की आवाज नहीं सुन रहा है और जिस तरह से काम करवाया जा रहा है, उससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर भी तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया में चीफ जस्टिस की भूमिका हुआ करती थी, लेकिन अब व्यवस्था बदल गई है।

तेजस्वी यादव ने दिल्ली, हरियाणा और बंगाल के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में विपक्ष को हराने के लिए धांधली की गई। उन्होंने चुनाव के दौरान पैसे बांटे जाने का भी आरोप लगाया और कहा कि इसका असर चुनाव परिणामों पर पड़ा।

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि सिर्फ एक चुनाव आयुक्त को हटाने से काम नहीं चलेगा। तेजस्वी यादव ने ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता सब देख रही है और उनकी मांग है कि बिहार और बंगाल में दोबारा चुनाव कराया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments