Home राज्य बोरे पर बैठाकर परीक्षा लेने के मामले में तीन शिक्षक तलब, दो...

बोरे पर बैठाकर परीक्षा लेने के मामले में तीन शिक्षक तलब, दो दिन में मांगा स्पष्टीकरण

0

पूर्णिया : जिले के बी. कोठी प्रखंड के ओरलाहा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा पेड़ के नीचे, बोरे पर बैठाकर और मुर्गी फार्म में कराए जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुरुवार को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, विद्यालय अध्यापक सोनू कुमार और मनमोहन कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीनों शिक्षकों को दो दिनों के भीतर अपना जवाब देना होगा। स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को विद्यार्थियों के इस तरह परीक्षा देने का मामला सामने आया था। जानकारी मिलने के बाद बी. कोठी के बीईओ ने गुरुवार को विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान विद्यार्थियों से पेड़ के नीचे, बोरे पर बैठाकर और मुर्गी फार्म में परीक्षा कराने की बात सही पाई गई।

शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षकों से जवाब मांगा है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

पटना में एक दिन में 193 संपत्तियों का रिकॉर्ड कर निर्धारण, 700 से ज्यादा संपत्तियों से ₹56.55 लाख टैक्स वसूली

Exit mobile version