Home राज्य पर्यटन घाट पर SBI का स्वच्छता अभियान, 75 स्टाफ सदस्यों ने किया...

पर्यटन घाट पर SBI का स्वच्छता अभियान, 75 स्टाफ सदस्यों ने किया श्रमदान

0

पटना : स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान और राष्ट्रव्यापी पहल “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के तहत भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पटना मंडल की ओर से 1 अक्टूबर 2026 को दीघा स्थित पर्यटन घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के साथ लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान का नेतृत्व भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल के महाप्रबंधक योगेन्द्र शेलके (दक्षिण बिहार), विजय कुमार सामल (उत्तर बिहार) एवं बेणुधर पाढ़ी (झारखंड) ने किया। इस दौरान SBI के करीब 75 स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए पर्यटन घाट परिसर में श्रमदान किया।

स्टाफ सदस्यों ने घाट परिसर में फैले कचरे और गंदगी को एकत्र कर सफाई की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और कचरे के उचित निपटान के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” की भावना के साथ आयोजित इस अभियान में सामूहिक भागीदारी के जरिए स्वच्छ और बेहतर वातावरण बनाने का संकल्प लिया गया।

महाप्रबंधक योगेन्द्र शेलके ने कहा कि इस तरह की पहल के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

गडकरी और सम्राट ने की बिहार की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश

Exit mobile version