Home राज्य अनंत सिंह के बागी तेवर पर मदन सहनी का बड़ा बयान, बोले-...

अनंत सिंह के बागी तेवर पर मदन सहनी का बड़ा बयान, बोले- चुनाव पर नहीं पड़ेगा असर

0

डेस्क : बिहार में स्वयं सहायता समूह यानी जीविका समूह के 20 साल पूरे होने के अवसर पर खगड़िया में ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खगड़िया के जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मंत्री मदन सहनी ने जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बागी तेवर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हर बार कोई न कोई अपना बेगाना हो जाता है, लेकिन इसका चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ता है।

मदन सहनी ने कहा कि इस बार भी ऐसी किसी स्थिति का चुनाव परिणाम पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि MLC की सभी आठ सीटों पर NDA जीत दर्ज करेगी। मंत्री ने कहा कि NDA पूरी तरह एकजुट है और गठबंधन के बीच किसी तरह की परेशानी नहीं है।

इस दौरान मंत्री मदन सहनी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर भी निशाना साधा और विपक्षी गठबंधन को लेकर कई बातें कहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

Bihar Special Bus: दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 10 अक्टूबर से 200 स्पेशल बसें, जानें रूट

Exit mobile version