Home राज्य PK ने सारण MLC चुनाव में अफाक अहमद के लिए मांगा वोट,...

PK ने सारण MLC चुनाव में अफाक अहमद के लिए मांगा वोट, बोले- इस बार मेरे पास लोग और दल दोनों हैं

0

सारण : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार अफाक अहमद के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से अफाक अहमद के पक्ष में मतदान करने की अपील की और जन सुराज की चुनावी रणनीति को लेकर कई दावे किए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछली बार जब अफाक अहमद चुनाव मैदान में थे, तब जन सुराज के पास कोई राजनीतिक दल नहीं था। इसके बावजूद शिक्षकों ने अफाक अहमद को जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि इस बार उनके पास लोग भी हैं और दल भी है, इसलिए जन सुराज के उम्मीदवार अफाक अहमद को जिताया जाए।

PK ने शिक्षकों से जुड़े मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाने की जिम्मेदारी जन सुराज की होगी। उन्होंने शिक्षकों से अपने उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।

इस दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और NDA पर भी निशाना साधा। उन्होंने सम्राट चौधरी को घेरते हुए कहा कि अगर तमाम बातों के बाद भी लोग NDA, BJP या RJD को वोट देते हैं, तो उन्हें याद रखना चाहिए कि उनके वोट से बिहार में अनपढ़ और अपराधी तत्वों का राज मजबूत होगा।

PK ने बिहार में दुष्कर्म, गंदगी, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर ऐसी व्यवस्था को समर्थन मिलता है तो वोट देने वाले लोग भी उसमें भागीदार होंगे।

प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी मुकाबला और राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं। वहीं, अफाक अहमद के नामांकन के दौरान PK की मौजूदगी को जन सुराज के चुनावी अभियान के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
खेल

एशियन खेल 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण

Exit mobile version