Home देश असम और मणिपुर में दो बार डोली धरती, 4.5 तीव्रता का सबसे...

असम और मणिपुर में दो बार डोली धरती, 4.5 तीव्रता का सबसे तेज भूकंप नगांव में आया

0

गुवाहाटी : असम और मणिपुर में मंगलवार सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे तेज 4.5 तीव्रता का भूकंप असम के नगांव जिले में आया, जिसके झटके असम के कई हिस्सों और गुवाहाटी तक महसूस किए गए। हालांकि, दोनों घटनाओं में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

सिस्मोलॉजी विभाग के अनुसार, पहला प्रमुख भूकंप आज तड़के 04 बजकर 23 मिनट 47 सेकेंड पर असम के नगांव जिले में आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 33 किलोमीटर की गहराई में 26.428 अक्षांश और 93.060 देशांतर पर स्थित था।

इसी क्रम में दूसरा भूकंप मणिपुर के तामेंगलांग जिले में तड़के 04 बजकर 27 मिनट 25 सेकंड पर दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई। इसका केंद्र भी जमीन से 12 किलोमीटर की गहराई में 25.070 अक्षांश और 93.568 देशांतर पर स्थित था। कम तीव्रता होने के कारण इसका प्रभाव सीमित रहा।

भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वोत्तर भारत भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इस कारण यहां समय-समय पर हल्के और मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

पाकिस्तान की जेल में बंद इमरान खान की सेहत पर रवि शास्त्री ने जताई चिंता, कूटनीतिक दखल की मांग

Exit mobile version