Home राज्य दानापुर में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार, GPF भुगतान के...

दानापुर में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार, GPF भुगतान के बदले मांगी थी घूस

0

पटना : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पटना के दानापुर में पशुपालन विभाग के एक लिपिक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो दानापुर स्थित अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय में निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर तैनात था।

6 लाख रुपये के GPF भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, नौबतपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके करीब 6 लाख रुपये के GPF भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के बदले क्लर्क विजय कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की बात प्रथमदृष्टया सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई।

पान दुकान के पास निगरानी ने बिछाया जाल

शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की कार्रवाई की। 8 अक्टूबर को पटना के एम्स गोलंबर के पास एक पान दुकान पर जैसे ही विजय कुमार ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, निगरानी की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

बताया गया है कि कार्रवाई डीएसपी आसिफ इकबाल के नेतृत्व में गठित धावा दल द्वारा की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

निगरानी विशेष अदालत में पेश किया जाएगा आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी क्लर्क के खिलाफ निगरानी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे निगरानी की विशेष अदालत, पटना में पेश किए जाने की बात सामने आई है।

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

पुणे में शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

Exit mobile version