Home राज्य पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई राहगीरों को कुचला; छह घायल,...

पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई राहगीरों को कुचला; छह घायल, तीन की हालत गंभीर

0

पटना : बिहार की राजधानी पटना में रविवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अटल पथ पर कई राहगीरों को कुचल दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलट गई और उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जा गिरी। इस दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार भी गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में छह से सात लोग घायल हुए हैं। कई घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के महेशनगर के पास हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। चालक कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए राहगीरों को कुचलकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर घायल लोग तड़पते दिखे, जबकि स्कॉर्पियो के शीशे के टुकड़े और राहगीरों के सामान बिखरे पड़े थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हादसे में घायल रणवीर कुमार पटना के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि वे सात लोग दुर्गा पूजा का मेला देखकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पलटती हुई स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। रणवीर की मां सुनीता ने बताया कि उनके दोनों बेटे रणवीर और मोहित कृष्णा नगर के सदानीचक स्थित अपने घर से दुर्गा पूजा घूमने निकले थे। रविवार की रात 10 से 10:30 बजे के बीच उन्होंने बेटों को फोन किया था। तब बेटों ने बताया था कि वे घर लौट रहे हैं। इसके बाद फोन लगना बंद हो गया।

मोहित के मुताबिक, टक्कर मारने वाली गाड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो या थार जैसी थी। इधर, पाटलिपुत्र थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह पर भी FIR; जानिए क्या है पूरा मामला

Exit mobile version