Homeराज्यसप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनों से हटेगा सुपरफास्ट का दर्जा, 1 जनवरी...

सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनों से हटेगा सुपरफास्ट का दर्जा, 1 जनवरी से बदल जाएंगे ट्रेन नंबर; यात्रियों को किराये में मिल सकती है राहत

पटना/मुजफ्फरपुर : बिहार समेत पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के अंतर्गत रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। रेलवे ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी से हटाने का फैसला किया है। इसके साथ ही इन ट्रेनों के नंबरों में भी बदलाव किया जाएगा। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह नई व्यवस्था 1 जनवरी 2027 से लागू होगी। अलग-अलग ट्रेनों के नए नंबर 1 से 7 जनवरी के बीच प्रभावी किए जाएंगे।

इस फैसले का असर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे के इस बदलाव के बाद अब ये ट्रेनें सुपरफास्ट के बजाय सामान्य एक्सप्रेस श्रेणी में संचालित होंगी।

सप्तक्रांति एक्सप्रेस का भी बदल जाएगा नंबर

इस बदलाव में बिहार की महत्वपूर्ण ट्रेनों में शामिल मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस भी शामिल है। वर्तमान में यह ट्रेन 12557 और 12558 नंबर से संचालित होती है। लेकिन 1 जनवरी 2027 से इसके नंबर बदलकर 15577 और 15578 हो जाएंगे।

– मुजफ्फरपुर से आनंद विहार: 12557 से बदलकर 15577
– आनंद विहार से मुजफ्फरपुर: 12558 से बदलकर 15578

रेलवे के इस फैसले से ट्रेन के परिचालन पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। ट्रेन अपने निर्धारित रूट पर चलती रहेगी, लेकिन यात्रियों को टिकट बुकिंग और ट्रेन की जानकारी लेते समय नए नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

इन ट्रेनों के भी बदलेंगे नंबर

पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाली अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के नंबरों में भी बदलाव किया जाएगा। इनमें शामिल हैं:

ट्रेन का नाम                               : पुराना नंबर।     : नया नंबर
दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस :               22551            : 15541
जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस :                22552           : 15542
रक्सौल-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस : 12545।           : 15545
लोकमान्य तिलक-रक्सौल एक्सप्रेस : 12546।            : 15546
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति : 12557             : 15577
आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति : 12558             : 15578

यात्रियों को किराये में मिल सकती है राहत

सुपरफास्ट का दर्जा हटने के बाद यात्रियों को किराये में राहत मिलने की संभावना है। दरअसल, सुपरफास्ट ट्रेनों के टिकट पर निर्धारित सुपरफास्ट सरचार्ज यानी अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। सामान्य एक्सप्रेस श्रेणी में आने के बाद यात्रियों को इस अतिरिक्त शुल्क से राहत मिल सकती है।

इसका फायदा स्लीपर और एसी श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को भी मिल सकता है। हालांकि, वास्तविक किराये में कितनी कमी होगी, यह रेलवे की लागू किराया व्यवस्था पर निर्भर करेगा।

यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

रेलवे के इस बदलाव के बाद यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।

1. 1 जनवरी 2027 से संबंधित ट्रेनों के नए नंबरों की जांच करें।
2. IRCTC पर टिकट बुक करते समय पुराने नंबर की जगह नया नंबर इस्तेमाल करें।
3. यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और आरक्षण की जानकारी नए नंबर से प्राप्त करें।
4. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और पूछताछ सेवा से संशोधित जानकारी जरूर जांचें।

गौरतलब है कि ट्रेन का सुपरफास्ट दर्जा समाप्त होने का मतलब यह नहीं है कि ट्रेन बंद हो जाएगी या उसका रूट बदल जाएगा। फिलहाल जारी जानकारी के अनुसार मुख्य बदलाव ट्रेन की श्रेणी और नंबर से संबंधित है। ऐसे में नए साल में यात्रा करने वाले यात्रियों को नए ट्रेन नंबरों की जानकारी रखना जरूरी होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments