Home राज्य बिहार में पहली बार राजस्व वर्चुअल न्यायालय की शुरुआत, अधिकारियों की मनमानी...

बिहार में पहली बार राजस्व वर्चुअल न्यायालय की शुरुआत, अधिकारियों की मनमानी पर लगेगी लगाम!

0
339

पटना: बिहार में राजस्व मामलों के निपटारे को पारदर्शी और आसान बनाने की दिशा में नई पहल की गई है। राज्य में पहली बार राजस्व वर्चुअल न्यायालय की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज इसका शुभारंभ किया। इस व्यवस्था के लागू होने से अब राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई, आदेश और नोटिस की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

भ्रष्टाचार पर रोक और आम लोगों को मिलेगी सुविधा

राजस्व वर्चुअल न्यायालय के शुभारंभ के मौके पर विभागीय मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहां इस तरह के वर्चुअल न्यायालय की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को खत्म करना, आम लोगों को सुविधाएं पहुंचाना और अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाना है।

अधिकारियों को ऑनलाइन देनी होगी हर जानकारी

मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि अब राजस्व अधिकारियों को अपने फैसले ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। अधिकारियों की ओर से जारी किए जाने वाले नोटिस भी ऑनलाइन उपलब्ध कराने होंगे। इसके साथ ही किस मामले की सुनवाई कब और किस तारीख को हो रही है, इसकी पूरी जानकारी भी पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत जानकारी ऑनलाइन अपलोड नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व मामलों में बढ़ेगी पारदर्शिता

नई व्यवस्था से लोगों को अपने मामलों की सुनवाई और आदेशों की जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। साथ ही राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और मामलों के निपटारे की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने में मदद मिलेगी।

राजस्व वर्चुअल न्यायालय के जरिए सरकार का लक्ष्य आम लोगों को घर बैठे राजस्व मामलों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, समारोह में सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव रहे मौजूद राज्य

बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, समारोह में सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव रहे मौजूद