Home राज्य हाजीपुर में चिराग पासवान और मंत्री संजय सिंह ने किया पीएचईडी कार्यालय...

हाजीपुर में चिराग पासवान और मंत्री संजय सिंह ने किया पीएचईडी कार्यालय का उद्घाटन, 500 चापाकलों की भी मिली सौगात

0

हाजीपुर : हाजीपुर में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लगाए गए 500 नए चापाकलों का भी लोकार्पण किया गया।

नवनिर्मित कार्यालय भवन का निर्माण 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इससे विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा होगी और आम लोगों को विभाग से संबंधित कार्यों में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 4 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से 500 नए चापाकल लगाए गए हैं। इनके शुरू होने से ग्रामीण आबादी को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्य अभियंता ने अंगवस्त्र देकर किया स्वागत

उद्घाटन समारोह की शुरुआत में विभाग के मुख्य अभियंता प्रद्युमन शर्मा ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और विभागीय मंत्री संजय सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हर व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना लक्ष्य : संजय सिंह

इस अवसर पर पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने कहा कि जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग जनहित से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचाना और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपने नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से जनहित के कार्यों को गति मिल रही है।

कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, विधान पार्षद अशरफ अंसारी सहित विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर जोर दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

दीपावली से पहले मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई, पंजाब नंबर ट्रक से करीब एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद; चालक गिरफ्तार

Exit mobile version