Home राज्य बिहार की सभी 8,053 पंचायतों में खुलेंगे जीविका सुधा बिक्री केंद्र, महिलाओं...

बिहार की सभी 8,053 पंचायतों में खुलेंगे जीविका सुधा बिक्री केंद्र, महिलाओं को मिलेगा रोजगार; कारोबार शुरू करने के लिए मिलेंगे 60 हजार

0
310

पटना : बिहार की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। राज्य की सभी 8,053 ग्राम पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में दूध, दही, घी, पनीर समेत सुधा के अन्य उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे। वहीं, हजारों जीविका दीदियों को अपना कारोबार शुरू करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत केंद्र खोलने की शुरुआती तैयारी के लिए 60 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

7,821 पंचायतों से मिले आवेदन

विभागीय जानकारी के अनुसार, सुधा बिक्री केंद्र खोलने के लिए राज्य की 7,821 पंचायतों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 7,129 पंचायतों में शॉर्टलिस्टिंग और 6,933 पंचायतों में लाभार्थियों का अंतिम चयन पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा जिला स्तर पर 2,449 लोगों के सहमति पत्र भी अपलोड किए जा चुके हैं।

पहले चरण में 3,697 परिवारों को मिलेगा मौका

योजना के पहले चरण में 3,697 परिवारों को चिह्नित किया गया है। जीविका संगठन लाभार्थियों के चयन और जरूरी कागजी प्रक्रिया में सहायता करेंगे। वहीं, कॉम्फेड की ओर से बिक्री केंद्रों तक दूध और सुधा के अन्य उत्पादों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

दूध, दही, घी और पनीर की होगी बिक्री

जीविका सुधा बिक्री केंद्रों पर दूध, दही, घी, पनीर सहित अन्य डेयरी उत्पाद उपलब्ध होंगे। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिल सकेंगे। साथ ही महिलाओं को नियमित आमदनी का जरिया मिलेगा और गांवों में छोटे कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।

गांव की महिलाएं बनेंगी उद्यमी: श्रवण कुमार

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जीविका सुधा बिक्री केंद्रों की स्थापना महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे हजारों जीविका दीदियों को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। गांव की महिलाएं अब केवल आजीविका कमाने तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि अपना कारोबार चलाकर सफल उद्यमी भी बन सकेंगी।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

राज्य की सभी पंचायतों में सुधा बिक्री केंद्र खुलने से ग्रामीण बाजारों में डेयरी उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्थानीय कारोबार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार में इन छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार, जानें सरकार की पूरी शर्तें राज्य

बिहार में इन छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार, जानें सरकार की पूरी शर्तें