Home राज्य MDM के DPM मनोज कुमार 1.10 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार, विजिलेंस...

MDM के DPM मनोज कुमार 1.10 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप

0
330

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो यानी विजिलेंस की टीम ने शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मध्याह्न भोजन (MDM) शाखा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) मनोज कुमार को 1 लाख 10 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। शनिवार को पांच सदस्यीय निगरानी टीम ने कचहरी परिसर स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, MDM शाखा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के निचले तल पर संचालित होती है। शनिवार को विजिलेंस की टीम सीधे DPM मनोज कुमार के केबिन में पहुंची, जहां से रिश्वत की रकम बरामद की गई। कार्रवाई के बाद टीम उन्हें अपने साथ सर्किट हाउस ले गई। वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार को भी पूछताछ के लिए सर्किट हाउस बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि प्रखंड BRP रजनीश कुमार ने मनोज कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने यह कार्रवाई की। हालांकि, कुछ दिन पहले वित्तीय मामलों में अनियमितता को लेकर रजनीश कुमार के मानदेय से हर महीने कटौती करने का आदेश दिया गया था। उन्हें अगले आदेश तक जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त भी किया गया था।

विजिलेंस की टीम मनोज कुमार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भी ले गई। इस दौरान उन्होंने खुद को साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया। मनोज कुमार का कहना है कि MDM BRP रजनीश कुमार ने उन्हें जानबूझकर फंसाया है। बैंक खाते में 60 हजार रुपये आने के सवाल पर उन्होंने दावा किया कि रकम की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने उसे वापस कर दिया था। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया के जरिए अपना पक्ष रखने की बात कही है।

गौरतलब है कि भागलपुर शिक्षा विभाग पहले से ही 98.12 लाख रुपये के कथित गबन मामले को लेकर चर्चा में है। इस प्रकरण में तत्कालीन DPO स्थापना और संविदा ऑपरेटर अविनाश कुमार जेल जा चुके हैं, जबकि वरीय लिपिक शिशिर झा फरार बताए जा रहे हैं। तत्कालीन DPO और DEO को भी निलंबित किया जा चुका है।

खास बात यह है कि शुक्रवार को ही MDM शाखा का प्रभार नए DPO रजनीश झा को सौंपा गया था और अगले ही दिन विजिलेंस की कार्रवाई हो गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
IIM बोधगया में बुद्धोनॉमिक्स 2026 का आगाज, 11 देशों के विशेषज्ञों ने आर्थिक विकास और शांति पर की चर्चा राज्य

IIM बोधगया में बुद्धोनॉमिक्स 2026 का आगाज, 11 देशों के विशेषज्ञों ने आर्थिक विकास और शांति पर की चर्चा