Home राज्य महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह, CM सम्राट और राज्यपाल ने...

महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह, CM सम्राट और राज्यपाल ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0
277

पटना : कवि कोकिल महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के विद्यापति भवन में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि का राजकीय समारोह पहले श्रीकृष्ण स्मारक भवन में आयोजित किया जाता था। लेकिन इस बार पहली बार विद्यापति भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा भी समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ शामिल हुए। उन्होंने समारोह के आयोजन स्थल में बदलाव के फैसले के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त किया।

समारोह के दौरान महाकवि विद्यापति के साहित्यिक योगदान और उनकी स्मृतियों को नमन किया गया। मैथिली साहित्य और संस्कृति में उनके योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
नीतीश सेतु पर PM मोदी के पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 लोगों पर FIR राज्य

नीतीश सेतु पर PM मोदी के पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 लोगों पर FIR