Home राज्य ITI में 25 नवंबर को रोजगार मेला, टाटा मोटर्स और फिएट इंडिया...

ITI में 25 नवंबर को रोजगार मेला, टाटा मोटर्स और फिएट इंडिया में 2,000 पदों पर भर्ती का मौका

0
232

गया जी: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), गया में 25 नवंबर को रोजगार मेले के तहत कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें टाटा मोटर्स लिमिटेड, पंतनगर (उत्तराखंड) और फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, पुणे (महाराष्ट्र) की ओर से ITI पास अभ्यर्थियों को ऑपरेटर और अप्रेंटिसशिप के करीब 2,000 पदों पर अवसर दिया जाएगा। कैंपस प्लेसमेंट सुबह 10 बजे से संस्थान परिसर में शुरू होगा।

इस प्लेसमेंट कैंप में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों से ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। सभी ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत और ITI में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। एक और दो वर्षीय ट्रेड से उत्तीर्ण 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को 19,850 रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा अनुदानित भोजन, बस, छात्रावास, यूनिफॉर्म, PPE और सुरक्षा जूते जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अवकाश और छुट्टियां कंपनी की नीति के अनुसार मिलेंगी। वहीं, लर्न एंड अर्न योजना के तहत डिप्लोमा डिग्री प्राप्त करने का अवसर भी दिया जाएगा।

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 12वीं और ITI के अंकपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा पासपोर्ट आकार की फोटो साथ लानी होगी।

इस संबंध में संस्थान के उप निदेशक सह प्राचार्य सुमित कुमार साह और प्लेसमेंट प्रभारी राजा प्रजापति ने जानकारी दी। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि कैंपस प्लेसमेंट में ITI गया केवल मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। नियुक्ति, वेतन और अन्य सेवा शर्तें अभ्यर्थी और नियोजक के बीच तय होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
जेडीयू के दीपोत्सव पर तेजस्वी का तंज, बोले- 20 साल के सुशासन में बिहार हर मोर्चे पर फिसड्डी क्यों? राज्य

जेडीयू के दीपोत्सव पर तेजस्वी का तंज, बोले- 20 साल के सुशासन में बिहार हर मोर्चे पर फिसड्डी क्यों?