Home राज्य पटना में फार्मेसी के छात्रों का आक्रोश मार्च, PCI के खिलाफ फूंका...

पटना में फार्मेसी के छात्रों का आक्रोश मार्च, PCI के खिलाफ फूंका पुतला; भंग करने की उठी मांग

0
16

पटना सिटी : फार्मेसी के विद्यार्थियों का आक्रोश देखने को मिला। डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन छात्र संघ के बैनर तले विद्यार्थियों ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के खिलाफ विरोध मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने PCI का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।

आक्रोश मार्च अगमकुआं स्थित राजकीय फार्मेसी संस्थान से शुरू हुआ और नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने PCI के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।

छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्रालय से फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया को तत्काल भंग करने की मांग की। उन्होंने PCI के अध्यक्ष और रजिस्ट्रार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि PCI के पदाधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर डिप्लोमा फार्मासिस्टों के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। उनका दावा है कि परिषद की कार्यप्रणाली से देशभर के लाखों डिप्लोमा फार्मासिस्ट प्रभावित हो रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज, VVIP मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू; नदवां में शाही जश्न की तैयारी राज्य

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज, VVIP मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू; नदवां में शाही जश्न की तैयारी